फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अमृत सरोवरों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत सरोवर के निर्माण के लिए मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वी एस ने शनिवार को विकास खंड छानबे क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विजयपुर स्थित राजा तालाब व रानी तालाब तथा कामापुर और बिहसडा कला के लट्ठहवा तालाब पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

ज्ञात हो, विकास खंड छानबे में 15 अमृत सरोवर के निर्माण की योजना है। अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों के जीर्णोद्धार के साथ ही सुंदरीकरण भी किया जाएगा। योजना के तहत तालाब की खुदाई, घाट निर्माण, रैंप, चारो तरफ भीटा पर इंटरलॉकिंग, बेंच का निर्माण कराने के साथ ही पौधरोपण कर सुसज्जित तालाब बनाने की योजना है। तालाबों के निरीक्षण के पश्चात छानबे ब्लॉक मुख्यालय पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी का ग्राम प्रधान संगठन की ओर से विनोद कुमार यादव, गुलाम रसूल व प्रमुख प्रतिनिधि त्रिभुवन मौर्या ने मां विंध्यवासिनी का चित्र व चुनरी भेंट कर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनरेगा मो. नफीस, एडीओ सहकारिता अवनीश कुमार यादव, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत दिनेश कुमार, सचिव सौम्या सिंह, हरिश्चंद्र, प्रकाश चंद दुबे, महेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें