फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुनावों तक ही सिमटकर रह गया बेलवन पुल निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया। हलिया-लालगंज मार्ग पर स्थित बेलन नदी में पुल का निर्माण आज तक नहीं हो सका। नेता हर चुनाव में पुल बनवाने का आश्वासन देते हैं लेकिन अब तक उसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है।
विज्ञापन

हलिया ब्लॉक के निवासियों के लिए तहसील व जिला मुख्यालय हलिया-लालगंज मार्ग से ही जाते हैं। कोटाघाट गांव के पास बेलन नदी पर अभी तक पुल नहीं होने की वजह से लोगोें को रपटा से ही जाना पड़ता है, जो जोखिम भरा है। गर्मी और जाड़े में तो रपटा से काम चल जाता है लेकिन बरसात के चार महीने लोग जान हथेली पर लेकर इधर से जाते हैं। बरसात बेलन नदी उफना जाती है और उसमें तेज बहाव होता है। तब रपटा पर दो से छह फिट ऊपर पानी बहने लगता है। तब आना-जाना लगभग ठप हो जाता है। कभी-कभी दस-दस दिन तक आवागमन अवरुद्ध रहता है। बरसात में बेलन नदी का रपटा डूब जाने के बाद हलिया ब्लॉक के लोगों को लालगंज तहसील तथा जिला मुख्यालय जाने के लिए हलिया से ड्रमंडगंज बरौधा होते हुए करीब 40 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। विद्यार्थी, वकील, वादकारी, नौकरी पेशा, व्यापारियों को बड़ी कठिनाई होती है। पुल नहीं होने की वजह से कोटा घाट के रपटा पर दर्जनों दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता विशेश्वर प्रसाद अग्रहरी, चन्द्रदत्त त्रिपाठी, डा. अवधेश सिंह, शिवबाबू सेठ, डा अनिल सिंह ने पुल निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें