फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जनवरी को जनपद के 17 विद्यालयों पर होगी टीईटी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद के 17 विद्यालयों पर छह जनवरी को टीईटी की परीक्षा होगी। परीक्षा में कुल आठ हजार 880 परीक्षार्थी भाग लेंगे। निष्पक्ष परीक्षा करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए है। मात्र एक पाली में होने वाली इस परीक्षा के लिए सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

नगर के 17 विद्यालय एएस जुबिली इंटर रमईपटटी, जीआईसी इंटर कालेज महुवरिया, बीएलजे इंटर कोलज मकरीखोह, माता प्रसाद माता भीख सरैया, बसंत इंटर कालेज मुसफ्फरगंज, सेंट मैरिज स्कूल पीलीकोठी, सेमफोर्ड नटवां, राजकीय इंटर कालेज महिला विंध्याचल शिवपुर, वर्धमान इंटर कालेज मुसफ्फरगंज, सुंदर मुंदर इंटर कोलज बाजीराव कटरा, आर्यकर्न्या इंटर कालेज वासलीगंज, स्व.कांशीराम इंटर कालेज मुसफ्फरगंज आदि में छह जनवरी को टीईटी की परीक्षा होगी। परीक्षा पूर्वाहन 11 बजे से डेढ़ बजे तक होगी। परीक्षा की पूरी कमान दो जोनल मजिस्ट्रेट एडीएम राजितराम प्रजापति एवं सीआरओ के हाथों में होगी। इसके अलावा लगातार निगरानी करने के लिए 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 17 परवेक्षक की नियुक्ति की गई है। डीआईओएस, देवकी सिंह, बीएसए प्रवीण तिवारी एवं डायट के प्राचार्य के नेतृत्व में तीन उड़ाका दल बनाया गया है। जो लगातार परीक्षा के दौरान औचक छापेमारी कर नकल करने वाले परीक्षार्थियों के खिलाफ कार्रवाई करने का काम करेगी। परीक्षा की तैयारी का जायजा चार जनवरी को प्रमुख सचिव द्वारा विडिओ क्रानफेंसिंग के जरिए किया जाएगा। पांच को तैयारी के लिए बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें