फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने सभी वर्गो के महिलाओं का बढ़ाया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी नगर के महुवरिया व शुक्लहा सेक्टर के तत्वावधान में शुक्रवार को कमल संदेश पदयात्रा निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का न सिर्फ हौसला बढ़ाया बल्कि पदयात्रा में शामिल होकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया।
विज्ञापन

दोनों सेक्टरो में हुए नुक्कड़ सभा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा भाजपा ही पं दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सपनो को साकार कर रही है। नपाध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच रखते हुए कहा उज्जवला योजना चलाकर केंद्र सरकार ने बगैर किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्ग के महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने सौभाग्य योजना व आयुष्मान योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान, नगर महामंत्री श्याम सिंह, टोली प्रमुख संजय यादव, विमल दुबे, अलंकार जायसवाल, सोनू दुबे, कन्हैया गुप्ता, सूरज निषाद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें