फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू-बेटियों के स्वच्छता से जुड़ी है माहवारी स्वच्छता प्रबंधन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। ग्राम्यांचलों में हमारी माताएं व बहनें आज भी पुुरानी परंपरा के सहारे जीवन व्यतीत कर रही हैं। उक्त बातें सार्थक संस्था द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित माहवारी स्वच्छता प्रबंधन-स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कही। उन्होंने कहा, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन हमारी बहू-बेटियों के स्वच्छता से जुड़ा है। डीएम ने नगर से लेकर देहात तक इसके व्यापक तौर पर प्रचार-प्रसार व कार्यशाला आयोजित किए जाने पर बल दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने सेनेटरी नैपकीन के बारे में जानकारी देेते हुए समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सुपर वाइजर, आशा व समूह की महिलाओं से इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने की सलाह दी। सीडीओ ने पंचायत उद्योग अघौली में तैयार हो रहे सेनेटरी नैपकीन के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा बाजार से कहीं ज्यादा सस्ते दर पर सेनेटरी नैपकीन यहां उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सीडीओ ने स्वच्छता प्रबंधन पर विभाग द्वारा उठाए जा रहे कई कार्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बालिका स्कूलों और कालेजों में व्यापक तौर पर आयोजित होने वाले कार्यशाला की जानकारी दी। सीडीओ ने कहा स्वच्छता प्रबंधन पर महिलाओं व किशोरियों को जागरूक किया जाएगा। कार्यशाला का संचालन करते हुए जिला समन्वयक वी के श्रीवास्तव ने जल्द ही माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर एक बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही। कहा कि इससे जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाली किशोरियों व महिलाओं के साथ ही संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यशाला को जिला पंचायत राज अधिकारी सीआर जायसवाल, डीपीओ पीके सिंह, सार्थक संस्था की निदेशिका डॉ मधुश्री, प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील व डीपीआर शुभ्रा पांडेय ने संबोधित किया। इस अवसर पर पंचायत उद्योग अघौली प्रबंधक अरुण कुमार मिश्र, बीसी विभा बिंद, एडीओ पंचायत सिटी प्रदीप कुमार सिंह समेत समस्त खंड शिक्षाधिकारी, सीडीपीओ, सुपरवाइजर के अलावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें