फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका से सुंदर विंध्याचल मईया...पर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी भगवती जागरण समिति के तत्वावधान में शनिवार की शाम विंध्य दरबार में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। माता के जगराते में गायकों ने मां के चरणों में अपनी प्रस्तुतियां समर्पित कीं। इस दौरान मां विंध्यवासिनी का विभिन्न पुष्पों से भव्य शृंगार किया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मंदिर की सीढ़ियों पर कतार में प्रज्जवलित दीपों से पूरा वातावरण रोशन हो गया था। श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में हलवा-खीर का वितरण किया गया।
विज्ञापन

भव्य देवी जागरण का उद्घाटन संरक्षक पं. भरतलाल पांडेय ने मां विंध्यवासिनी का विधिवत पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद प्रियंका पांडेय ने - झूलेली मइया नीमियां की डार.. और विनीत दूबे ने - बाड़ी शेर पर सवार रूपवा मनवा मोहत बा..सुनाकर मां की आराधना की। दीप्ति पांडेय ने - चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है। उमाशंकर मिश्र ने - बम बम बोल रहा है काशी..प्रस्तुत किया। राजा तिवारी ने - मईया के जयकारा लगे..एवं मास्टर शिवम ने - शेर पर सवार होके आजा शेरावाली..सुुनाकर वातवरण को भक्तिमय बना दिया। संचालन कर रहे लोकगायक मंटू मिश्र हंसमुख ने - सबका से सुंदर विंध्याचल मइया..व क्या से क्या मइया मुझको बनाया तूने..प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। गायिका आरती सिन्हा ने - झूलेली झूलनवां शीतल मईया..तथा श्रद्घा पांडेय ने- मइया जवने राहे शेर चढ़ि अइलीं..सुनाकर खूब तालियां बटोरी। सभी कलाकारों को मां की चुनरी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलाकारों के साथ तबला पर दीपक सिंह, ढोलक करन, पैड पर सतीश राय, बैंजों पर धर्मेंद्र सिंह, आर्गन पर दुर्गेश ने संगत किया। इस दौरान दौरान संस्थापक पं. भरत लाल पांडेय सहित परमीत पांडेय, प्रणव पांडेय, अमित पांडेय, शनिदत्त पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें