कछवां । पं.दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत कछवां के दर्जियान वार्ड पहुंच कर अधिकारियों ने रविवार को एक बार फिर विवादित जमीन की नाप फिर से कराई। सीआरओ, सीओ सदर व राजस्व कर्मियों की टीम संग पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर आशुतोष दुबे ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास शंभूनाथ उपाध्याय वगैरह की जमीन 391 रकबा की जमीन को लेकर दोनों पक्ष अपना अपना पक्ष रखें, पर सहमत नहीं बन पाई । शाम चार बजे तक कोई निर्णय नहीं हो पाया। रकबा नंबर 391 के बगल में 368 नंबर रकबा जो 17 विस्वे का है वह भी पुराने नक्शे से निकल गया। जो उसी खानदान का है। सात घंटे के गहमा गहमी के बाद भी अभी दोनों पक्ष असंतुष्ट रहे।