फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 हजार केवीए के तार टूटकर गिरा, आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा । क्षेत्र के सोनपुर के पास गुरुवार की भोर में 33 हजार केवीए का हाईटेंशन तार टूटने की वजह से दस घंटे तक अहरौरा, इमलियाचट्टी, अदलहाट, मालपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप रही। शिकायत पर विद्युत विभाग के एसडीओ ने फाल्ट को दूर करा दिया लेकिन पीरल्लीपुर ट्रांसमिशन से आपूर्ति बहाल नहीं होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। बिजली गुल रहने से जलापूर्ति भी बाधित रहे जिससे पेयजल संकट रहा।
विज्ञापन

पीरल्लीपुर उपकेंद्र से 33हजार हाई टेंशन की विद्युत आपूर्ति अहरौरा सब स्टेशन को की जाती है इसके बाद नगर सहित अदलहाट फीडर, इमलियाचट्टी फीडर,व जमालपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति बहाल किया जाता है । तेज आंधी की वजह से गुरुवार की भोर में सोनपुर के पास 33 हजार का विद्युत तार टूट कर गिर गया । हाई वोल्टेज तार टूटने की वजह से सभी फीडरों की आपूर्ति ठप्प हो गई । जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के एसडीओ ने मौके पर कर्मियों को भेजकर कर किसी तरह उसे बनवा दिया । महज दो घंटे में ही लोकल फाल्ट को दुरुस्त करा दिया गया लेकिन पीरल्लीपुर स्थित ट्रांसमिशन से आपूर्ति बहाल नहीं किया जा सका । गर्मी व पानी से बेहाल लोगों ने जब इसकी शिकायत विद्युत विभाग के सहायक अभियंता आर के यादव से किया तो उन्होंने पीरल्लीपुर सब स्टेशन से आपूर्ति बहाल करने के लिए कहा लेकिन पीरल्लीपुर सब स्टेशन के टेक्नीशियन द्वारा आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका । एसडीओ के अनुरोध पर भी पीरल्लीपुर से आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा रहा है जिसका खामियाजा अहरौरा की जनता को भुगतना पड़ रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें