फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर दिनेश हत्याकांड के चारों आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के हनुमान पड़रा के पास एबीसी कंपनी के पीछे से गैंगेस्टर दि नेश हत्याकांड के चारों आरोपियों को शुक्रवार की दोपहर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस की यह तेजी लोगों को समझ में नहीं आ रही है। हालांकि पुलिस कहना है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते गैंगेस्टर के आरोपी दिनेश सोनकर की हत्या की थी।
देहात कोतवाली पुलिस की माने को शुक्रवार की दोपहर सूचना मिली कि दिनेश सोनकर हत्याकांड के चारों आरोपी एंबीसी कंपनी के पास खड़े होकर किसी वाहन की तलाश कर रहे हैं। जानकारी होते ही पुलिस पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई लेकिन कुछ नहीं बताया। अभी तक की पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते दिनेश की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हत्याकांड का राज उगलवाने के लिए उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा आरोपियों को बगैर परिवार के लोगों एवं मीडिया के सामने लाए ही आनन फानन में जेल भेजना पुलिस को शक के घेरे में खड़ा करता है। परिवार की माने तो इस हत्याकांड का राज कुछ और ही है जो पुलिस लोगों के सामने नहीं लाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बता दें कि हनुमान पड़रा गांव निवासी राजेश उर्फ दिनेश सोनकर 22 वर्ष पुत्र पप्पू सोनकर की 20 नवंबर को गांव के पास ही एबीसी कंपनी के पीछे एक बंद पड़े कमरे में ले जाकर अज्ञात लोगों ने पत्थर से सिर कूंच कर हत्या कर दी थी। 24 घंटे बाद 21 नवंबर को घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए गांव के तीन एवं भरूहना के एक युवक के विरुद्घ नामजद तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि चारों ने गत दिनों सुअर को लेकर हुए विवाद के चलते दिनेश का अपहरण कर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हनुमान पड़रा गांव निवासी बाबा, मनोहर पुनवासी तथा भरूहना निवासी राहुल दलित के विरुद्घ हत्या समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हेें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें