फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली बनाकर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो
सुंदर रंगोली बना अनीता अव्वल
मिर्जापुर। अमरावती चौराहा स्थित ज्ञानंदा एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने मनोहारी रंगोली बनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में सुंदर रंगोली बना छात्रा वर्ग में अनीता और छात्र वर्ग में राजकुमार प्रथम स्थान पर रहे।
रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका डा. शीला सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को दीपावली पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि दीपावली पर दीयों के साथ ही रंगोली का अपना महत्व है। रंगोली प्रतियोगिता में बीए, बीकाम, बीबीए और एलएलबी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान अमित कुमार गुप्ता, केके मिश्रा, नीरज पांडेय निर्णायक मंडल में रहे। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षक आलोक श्रीवास्तव, वंशराज सिंह, सुधांशु सिंह, नैसी सिंह और रोहित सिंह ने दीपावली का महत्व बताया। इस दौरान पूजा सिंह, प्रशांत सिंह, अनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुनपुर स्थित अमर पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न रंगों के द्वारा रंगोली व सुंदर दीपों से विद्यालय की सजावट की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दीपावल हर्ष एवं उल्सास का पर्व है। अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इसीलिए दीप जलाकर अंधकार को मिटाया जाता है। बच्चों ने कई प्रकार की रंगोलियों को बनाया। चार्ट पेपर के माध्यम से पटाखों से होने वाले प्रदूषण एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में अलग अलग संदेेश बनाकर जागरूक किया। इस अवसर पर प्रदीप यादव, प्रिया, नगमा, रोमा, अंशु, जया, खुशबू, सोनम, समीम, हौसिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें