संक्रमित को इलाज के लिए ले जाती स्वास्थ्य विभाग टीम
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले में लगातार 21 वें दिन कोरोना 14 पाजिटिव मरीज मिले। इनमें एक एएनएम भी है। शनिवार को नगर के एक कालीन व्यवसायी की मौत के बाद रविवार को रिपोर्ट पाजिटिव आई। 14 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 303 हो गई है। सात लोगों के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 198 हो गई है। एक्टिव केस 91 हैं। कोरोना से अब तक आठ लोगों की से मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 300 को पार गया गया। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि रविवार को 479 लोगों की रिपोर्ट आई। इनमें 14 की पॉजिटिव और 465 की रिपोर्ट निगेटिव है। पाजिटिव में गनेशगंज के तीन पुरुष हैं। इनमें एक की मौत होने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले से अब तक 11 हजार 307 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 10 हजार 14 की रिपोर्ट आ चुकी है। 1291 रिपोर्ट आनी बाकी है।