फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे गंदगी, राहगीरों का चलना दूभर

विज्ञापन
सिटी विकास खंड में भटौली-चपउर मार्ग के किनारे पड़ा कूड़ा का ढेर। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के भटौली-चपउर मार्ग पर सड़क किनारे गंदगी के चलते ग्रामीण समेत राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है। पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय के मध्य सड़क किनारे गंदगी को हटाने के लिए ग्रामीणों की ओर से गुहार लगाई गई। इसके बाद भी आजतक गंदगी को साफ नहीं किया गया।
विज्ञापन

इसी विकास खंड के विजयपुरा में जहां खुद जिले के आला अधिकारियों ने हाथ में झाड़ू उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया, वहीं आज गांव की दशा दयनीय है। कहने के लिए तो भटौली गांव में दो सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। जो सिर्फ ग्राम प्रधान या फिर ब्लॉक पर बैठे अधिकारियों की गणेश परिक्रमा में व्यस्त रहते हैं। गांव की साफ-सफाई से मानो उनसे मतलब ही नहीं। ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत का ध्यान आकृष्ट कराया है। इस संबंध में एडीओ पंचायत सिटी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था। इसकी जांच कराकर गंदगी को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें