लालगंज बापू उपरौध इंटर कॉलेज में बनाए गए शेल्टर होम में स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र में मरीज से बात
- फोटो : MIRZAPUR
लालगंज। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लाक डाउन के दौरान बनाए गए शेल्टर होम में बाहर से आने वालों का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टरों की टीम कर रही है। अब तक चिकित्सकों की टीम 1354 बाहर से आने वाले लोगों का परीक्षण कर चुकी है। शनिवार को बापू उपरौध इंटर कॉलेज में बनाए गए शेल्टर होम पर चिकित्सकों की टीम ने पुणे और इंदौर से आने वाले 16 लोगों का परीक्षण किया।
शेल्टर होम पर चिकित्सक डा एसपी सिंह व डाक्टर रिचा सिंह के साथ डा मीनाक्षी सिंह ने महाराष्ट्र के पुणे से आने वाले मड़िहान निवासी अरूण कुमार और दूसरे स्कूटर से शंकर 28 के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनको जाने दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा संजय सिंह ने बताया कि पांच टीम गठित करके विकास खंड के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण जारी है। शेल्टर होम पर उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद व तहसीलदार अरुण कुमार गिरी मौजूद रहे।