फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के लिए 138 ने भरा पर्चा

Sat, 10 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर शुरू हुआ। जिला पंचायत सदस्य पद के चौथे चरण के लिए पहले दिन138 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी रही।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध नहीं किया गया था। इससे नामांकन कक्ष और कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशियों के समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। काफी देर बार शहर कोतवाल सुरेंद्र तिवारी ने मयफोर्स पहुंच कर समर्थकों को बाहर निकाला। शुक्रवार को नामांकन के दौरान आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गई। प्रत्याशी समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच रहे थे।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव अधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व विजय बहादुर की निगरानी में कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम न्यायालय में नामांकन हुआ। चौथे चरण के लिए नामांकन के पहले दिन जमालपुर ब्लाक के लिए 77 और नरायनपुर ब्लाक के लिए 61 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


जमालपुर ब्लाक के आरओ पुनीत टंडन और रईस अहमद ने संयुक्त रूप से बताया कि वार्ड एक में नंदलाल, विनोद पिंटू, बृजमोहन, महंगी, महेंद्र, संजीव रंजन, रविंद्र, सत्यप्रकाश, वार्ड दो से कुसुमलता, पूनम, अंशु, पार्वती, सोनम सिंह, सुशील पटेल, माधुरी, चिरौंजी तथा वार्ड तीन से मुकेश, कमला पति, भानू प्रताप, धीरेंद्र सिंह, श्रीराम, गणेश, दीनानाथ, संजय, निसार अहमद आदि, वार्ड चार से चंदा, दुर्गावती, अनिता, सुदामा, उर्मिला, पार्वती आदि तथा वार्ड पांच से दशरथ, राजेंद्र, संतराम, राधेश्याम, सुनील, राजहंस, जोखन, अजय सहित जमालपुर में 77 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

नरायनपुर के एआरओ शशिभूषण शर्मा और अवनीश साहू ने बताया कि नरायनपुर ब्लाक में वार्ड एक में दौलत सिंह, कृष्ण मुरारी, भोला, प्रशांत, ममता पटेल, राम बहाल, वार्ड दो में विजय, संकठा, रमेश, दारा सिंह, शिवपूजन, कमला आदि, वार्ड तीन में राम मनोहर, विजय, अनिल, छोटेलाल, इंद्रकुमार, कमला प्रसाद, दिनेश तथा वार्ड चार में भगवती गांधी, बिहारी, त्रिलोक चंद्र सिंह, साबीर, आरके सिंह, सुषमा सहित 61 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 912 ने किया नामांकन : विकास खंड जमालपुर और नरायनपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए भी ब्लाकों पर नामांकन शुक्रवार को हुआ। नामांकन के दौरान ब्लाकों पर भारी भीड़ जमा रही। वहीं, जमालपुर ब्लाक में नामांकन फार्म और नोड्यूज का अधिक शुल्क लेने पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताया।

 बीडीओ गंगाराम और सीओ संजय चौधरी को मामले की जानकारी होने पर दोनों अधिकारियों ने अधिक शुल्क लेने वाले कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और अधिक लिए गए पैसे को वापस कराया। जमालपुर संवाददाता के अनुसार, जमालपुर के आरओ उदयवीर सिंह ने बताया कि पहले दिन 466 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान एसओ आरके सिंह मयफोर्स मौजूद रहे। वहीं, चुनार संवाददाता के अनुसार नरायनपुर के आरओ भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहले दिन 446 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

नामांकन परिसर में होती रही नारेबाजी : पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए कलेक्ट्रेट में हुए नामांकन के दौरान किसी पुलिसकर्मी के मौजूद न रहने पर शुक्रवार की दोपहर दो बजे कई नामांकन परिसर धरना प्रदर्शन स्थल के रूप में तब्दील हो गया। पुलिसकर्मियों के न रहने का फायदा उठाते हुए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल तक पहुंच गए।

 आचार-संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए समर्थक परिसर में पहुंच कर अपने प्रत्याशी के समर्थन में जमकर नारेबाजी करने लगे। जानकारी होने पर पहुंचे शहर कोतवाल सुरेंद्र तिवारी ने लोगों को डांट-फटकार कर बाहर किया।
पंचायत चुनाव के पहले चरण की सुरक्षा में व्यस्त पुलिस का शुक्रवार को प्रत्याशियों एवं समर्थकों ने जमकर फायदा उठाया।

जिला मुख्यालय पर नामांकन के दौरान जमालपुर, नरायनपुर से प्रत्याशी के साथ सैकड़ों की संख्या में आए समर्थक बगैर रोकटोक के नारेबाजी करते हुए नामांकन स्थल तक पहुंच गए। परिसर में एक भी होमगार्ड के मौजूद न रहने पर समर्थक परिसर में इस कदर  इकट्ठा हो गए थे कि मानो किसी धरना प्रदर्शन में भाग लेने आए हों। शहर कोतवाल सुरेंद्र तिवारी ने मौके पर तैनात सिपाहियों को जमकर फटकार लगाई। उन्हें चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी गलती की गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें