फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मंडल में 1345 टन यूरिया आई, अब नहीं होगी किल्लत

विज्ञापन
रैक प्वाइंट उतरे उर्वरक का निरीक्षण करते संयुक्त निदेशक कृ​षि डॉ. अशोक उपाध्याय व संयुक्त आयुक् - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। खरीफ सीजन में यूरिया की किल्लत नहीं होगी। शुक्रवार को रैक प्वाइंट से विंध्याचल मंडल को 1345 टन यूरिया प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. अशोक उपाध्याय व संयुक्त आयुक्त सहकारिता योगेंद्र पाल सिंह ने अधिकारियों के साथ रैक प्वाइंट पहुंचकर मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जनपदों को भेजी जा रही यूरिया का निरीक्षण कर अधिकारियोें को निर्देश दिए।
संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. अशोक उपाध्याय ने बताया विंध्याचल मंडल को प्राप्त हुई 1345 टन यूरिया में से मिर्जापुर को 895 टन, भदोही को 180 टन व सोनभद्र को 270 टन यूरिया आवंटित हुई है। जो रैक से सीधे संबंधित जनपदों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक कृषि ने मंडल के सभी जिला कृषि अधिकारियों को निजी दुकानों का निरीक्षण कर किसानों को उनकी मांग के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक रामजी कुशवाहा व इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें