फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चार को आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चार अगस्त को मिर्जापुर आ रहे हैं। वे मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद परमहंस आश्रम जाएंगे। उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर चार अगस्त को सुबह 11 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। वे यहां से 11:15 बजे अष्टभुजा डाक बंगला पहुंचेंगे। वहां पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा करेंगे। दोपहर 12:20 बजे मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करेंगे। वहां से पुनः पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड जाएंगे। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 1:10 बजे चुनार स्थित परमहंस आश्रम के पास बने हेलीपैड पर उतरेगा। दोपहर 1:20 बजे वे परमहंस आश्रम जाकर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन करेंगे। वहां से दोपहर 2 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें