फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष की आगवानी में फन सिटी में फन ही फन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नए साल की अगवानी में नगर क्षेत्र के महंत शिवाला स्थित फन सिटी में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह मध्य रात्रि के बाद तक जारी रहा। नगर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर नव वर्ष के स्वागत में कोई समारोह आयोजित किया गया था। इसमें मुंबई से आए सारेगामा, इंडियन आइडल और लिटिल चैंप के कलाकारों ने मधुर स्वर लहरियों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने ग्रुप डांस से लोगों को खूब झूमाया। इस दौरान बच्चों ने किड्स जोन में खूब आनंद लिया। वहीं, लोगों ने सेल्फी जोन में जाकर तस्वीरें खिंचवाईं।
विज्ञापन

नव वर्ष के अभिनंदन व स्वागत के लिए जनपद में पहली बार यह आयोजन मिर्जापुर फ्रेंड्स सोसाइटी की ओर से कराया गया। इसकी नए साल के पहले दिन लोगों में खूूब चर्चा रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुंबई से पधारे इंडियन आइडल विनर अनुज शर्मा ने अपने मधुर गीतों से श्रोताओं पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। वहीं, लिटिल चैंप की आस्था त्रिवेदी ने छाप तिलक सब छीने रे, मोसे नैना मिलाय के....सुनाकर कार्यक्रम में रंग जमा दिया। सारेगामा विनर लोरिया दोषी ने मधुर गीतों से समां बांधा। सिंगरों के साथ मुंबई से आए गोगी बैंड ग्रुप ने संगत की। इसी क्रम में केनी डांस ग्रुप के दर्जनों कलाकारों ने मनोहारी नृत्यों से समारोह को यादगार बना दिया। एंकरिंग गौरव वाजपेयी ने की। कार्यक्रम में लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। घड़ी की सूई जैसे ही 12 पर गई वैसे ही आतिशबाजी की रोशनी से आसमान जगमगा उठा। आयोजकों ने नव वर्ष का स्वागत केक काटकर किया। लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या, संजना श्रीवास्तव, एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय रहे। सचिव अनिल बरनवाल व प्रवक्ता व उपाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष संतोष गोयल, कोषाध्यक्ष विवेक बरनवाल, अमित सिंह, आरती सिंह, बीना बरनवाल, गौरी झुनझ़ुनवाला, अजय शुक्ला, मदन गोपाल सोनी, संजय रैदानी मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें