ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी पूरब गांव की पूजा देवी वर्ष पत्नी जयकुमार की शुक्रवार की रात कच्चे बड़ेर से साड़ी के फंदे से लटकती लाश पाई गई।
अगनू अपने बेटे जयकुमार शादी जून में लालगंज थाना क्षेत्र के महुलार गांव निवासी प्रेमलाल की बेटी पूजा के साथ की थी। शुक्रवार की शाम परिवार के लोगों के साथ भोजन करने के बाद पूजा कमरे में सोई हुई थी। रात्रि में लगभग दो बजे कमरे से निकलकर उसने फांसी लगा ली। सुबह पति की नींद खुली तो उसने पत्नी को न पाकर उसे ढूंढना शुरू किया। इस दौरान कच्चे मकान के बड़ेर से साड़ी के फंदे से लटकती उसकी लाश पाई गई। परिजनों ने आनन फानन में फंदे से नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हलिया पुलिस ने मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार हलिया प्रभुनाथ यादव के समक्ष पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।