चील्ह। स्थानीय थाना क्षेत्र के तिलठी गांव में स्थित आचार्य भवन में अति प्राचीन राधा कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति की सुरक्षा व्यवस्था को खतरा उत्पन्न हो गया है। करोड़ों में आंके जा रहे मंदिर सुरक्षा व्यवस्था न किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है।
आश्रम के आचार्य नंद किशोर ने डीआईजी मिर्जापुर क्षेत्र को प्रार्थना पत्र देकर के मंदिर की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को तत्काल जांच करके उचित कार्यवाही कर 5 दिनों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है। मंदिर में स्थापित राधा कृष्ण की मूर्ति मंदिर के महंत पहलवान स्वामी को मैसूर के राजा ने कुश्ती जीतने पर इनाम स्वरुप प्रदान किया था। जिसे ला करके उन्होंने तिलठी गांव में स्थापित कर दिया था। मूर्ति की पूजा अर्चना तभी से चली आ रही है।