फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अनुप्रिया पटेल ने जिले में विकास को दी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की सांसद व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने चार वर्षों में जिले के विकास पर तेरह करोड़ दस लाख रुपये अपनी निधि से खर्च किए। उन्हें चार वित्तीय वर्षों में 15 करोड़ 65 लाख रुपये शासन से मिले थे।
विज्ञापन

सांसद अनुप्रिया पटेल ने वर्ष 2014-15 में 64 कार्यों पर पांच करोड़ दो लाख में से चार करोड़ 83 लाख रुपये, वर्ष 2015-16 में सर्वाधिक 307 कार्यों में पांच करोड़ 20 लाख रुपये, वर्ष 2016-17 में 164 कार्यों पर पांच करोड़ 13 लाख में से तीन करोड़ छह लाख खर्च किया। सड़क व पुल पर तीन करोड़ आठ लाख, पेयजल पर तीन करोड़ नौ लाख, विद्युतीकरण पर तीन करोड़ पांच लाख रुपये, विद्यालय भवन पर 57 लाख रुपये खर्च किए गए। हालांकि अभी तक सांसद ने सिंचाई और स्वास्थ्य पर अपनी निधि से धन नहीं खर्च किया है। सांसद ने पठारी क्षेत्रों में पेयजल के लिए बोरिंग, जगह जगह पर बैठने के लिए दो करोड़ 85 लाख की लागत से 122 स्टील यात्री शेड का निर्माण कराया। सभी तहसीलों में जनता की सुविधा के लिए लगभग दस लाख की लागत से वादी प्रतिवादी भवन का निर्माण कराया। लोगों को पेयजल सुविधा मुहैया कराने के लिए गांवों में सोलर पंप आधारित सबमर्सिबल पंप भी लगवाए जा रहे हैं।
जिले में सांसद निधि के अतिरिक्त भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। छानबे दादरकला में 650 करोड़ की लागत से 75 मेगावाट सोलर प्लांट स्थापित हुआ है जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने किया। हलिया ब्लॉक के कोटाघाट में पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है। 82 करोड़ की लागत से वाराणसी मिर्जापुर हनुमना राष्ट्रीय राजमार्ग सात की मरम्मत कराई गई। सांसद अनुप्रिया ने मिर्जापुर इलाहाबाद सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर सहित चार लेन उच्चीकरण के लिए 27 सौ करोड़ स्वीकृत कराया। देश के सबसे बड़े पठार में सुमार राजगढ़, मड़िहान, पटेहरा की सुनिश्चित सिंचाई के लिए सोनलिफ्ट को पूर्ण कराने की योजना का शुभारंभ किया। पर्यटन के तहत सिद्धनाथ दरी के विकास के लिए तीन करोड़ 95 लाख रुपये स्वीकृत कराया है।
विज्ञापन

सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जिले का सर्वांगीण विकास कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सांसद निधि के साथ ही अन्य निधियों से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जनता को हरसंभव सुविधाएं देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें