फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 बंदियों की पैंडेमिक पेरोल पर होगी रिहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 13 बंदियों की पैंडेमिक पेरोल पर रिहाई होगी। शुक्रवार को जिला कारागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने इन कैदियों की रिहाई की संस्तुति की। समय के बाद इनको पुन: वापस जेल में आना होगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए उच्च न्यायालय इलाहाबाद की हाई पावर कमेटी ने किसी भी धारा में निरुद्ध 65 वर्ष के आयु पुरुष एवं 50 वर्ष आयु से अधिक की महिला बंदियों को रिहा करने आदेश पारित किया था। कारागार अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने इसके लिए 18 बंदियों का विवरण पैंडमिक पेरोल के लिए मुख्यालय भेजा था। स्वीकृति मिलने एवं दिशा निर्देश के क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक एससी शाक्य, जेल चिकित्सक रमाकान्त राव, जिला कारागार अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा की कमेटी ने 18 बंदियों में से उनकी शारीरिक उपस्थिति एवं पूछताछ के आधार पर 13 बंदियों को पैंडमिक पेरोल पर 90 दिनों की रिहाई करने की संस्तुति प्रदान की हैं। इनमें 10 पुरुष बंदी एवं तीन महिला बंदी है। इन सभी बंदियों को समय पूर्ण होने पर वापस जेल में आना है। जिलाधिकारी ने बंदियों से उनके हाल चाल, अपराध के प्रकार, जेल मेें उन तक पहुंच रही सुविधाएं, मनोरंजन, खेल आदि बिंदुओं पर उनसे संवाद किया। जेल अधीक्षक ने बताया कि पिछले वर्ष भी कोरोना महामारी के चलते कैदियों को रिहा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें