फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर टुटने से गांव में सैकड़ों एकड फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कछवां । मझवां विकास खंड के तिवारीपुर गांव में बुधवार की रात नहर का तटबंध टूटने के कारण सैकड़ो एकड़ किसानों की फसल जलमग्न हो गई। सूचना के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर न दिखने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर बारह बजे तिवारीपुर गांव के चंद्र प्रभा नहर में क्षमता से अधिक पानी छोड़ दिए जाने के कारण बजहा गांव और लक्षापुर गांव के बीच नहर ओवरफ्लो होने लगी। आस-पास के किसानों ने मामले की सूचना नहर विभाग के कर्मचारियों को दी. लेकिन विभाग की ओर से समय रहते कोई कार्रवाई न होने के कारण रातों रात किसानों के सैकड़ो एकड़ फसल पानी में डूब गए। पानी के तेज बहाव के कारण करीब 10 फुट नजर कट गया। खेतो मेें पानी भरने के कारण धान ,बाजरा, ईंख, अरहर की फसल तबाह हो गई। साथ ही पानी दलित बस्ती में भी घुस गया। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल व कानूनगो ने ग्रामीणों की मदद से कटे नहर पाटने के कोशिश में लगे पर तेज बहाव के कारण नाकामयाब रहे।
विज्ञापन


नहर कटाव की जानकारी नहर विभाग को दी गई थी। यदि समय रहते विभाग द्वारा उपाय किए गए होते तो शायद किसानों का इतना बड़ा नुकसान न हुआ होता। राम सिंह यादव ग्राम प्रधान
विज्ञापन


जल भराव वाले इलाको का पानी नहर में डालने से नहर ओवरफ्लो होने के कारण टूट गई। नहर का पानी पीछे से बंद कराने के साथ ही मरम्मत कराए जाने के निर्देश विभाग को दे दिए गए हैं। - आशुतोष दुबे उपजिलाधिकारी सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें