फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न होगी बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खंड विकास अधिकारी सिटी नीरज दुबे ने साप्ताहिक बैठक के दौरान ग्राम पंचायतवार विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कमियां पाए जाने पर संबंधित ग्राम विकास एवं पंचायत अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने चेताया वर्ष 2016- 17 व 18 में किन्हीं कारणों से अधूरे पीएम आवास प्रत्येक दशा में इस माह के अंत तक पूरे कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि स्थलीय सत्यापन के दौरान कमियां पाए जाने पर सीधे तौर पर सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा प्रत्येक पीएम आवास लाभार्थियों को शौचालय आवंटन किया जाना है। उन्होंने कहा वंचित लाभार्थी के यहां मनरेगा से शौचालय निर्माण कराए जाएं। स्वच्छता अभियान को लेकर बीडीओ सतर्क रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री समग्र गांवों के विकास पर बल देते हुए कहा किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न की जाएगी। बैठक में एडीओ समाज कल्याण गुलाबचंद, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव,अरुण कुमार मिश्र, कौशलेंद्र राय, लल्लूराम भारती, तरुण भारती, शशिकांतधर द्विवेदी आदि ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारी मौजूद रहे। ड्रमंडगंज संवाददाता के अनुसार, हलिया ब्लाक सभागार में हुए साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बीडीओ दीन दयाल ने पाया कि वर्ष 2016-17-18 में कुल 4700 प्रधानमंत्री आवासों के सापेक्ष में 170 आवास नहीं बन पाए जबकि उनका धन भी निकाल लिया गया है। अधर में पड़े आवासों को उन्होंने शीघ्र पूरा करने के निर्र्दश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें