फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सल प्रभावित गांव के 50 बच्चों में बांटे गए स्टूल युक्त बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर।एण्टी नक्सल अभियान में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत नेमान कारपेट्स के सौजन्य से नक्सल प्रभावित प्राथमिक विद्यालय खोराडीह में 50 छात्र छात्राओं को बुधवार की दोपहर स्टूल बैग वितरण किया गया। इस दौरान मौजूद पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि नक्सल प्रभावित गांव के लोगों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने तथा उनमें क्षेत्र के विकास हेतु सहयोग की भावना जागृत करने के उद्देश्य से कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इन क्षेत्रों में समय मसय पर खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन कर उनमे उत्साह भरे जा रहे है। इसकी सहायता के लिए जन प्रतिनिधियों एवं एनजीओ, जन सहयोगी संस्थाओं समेत अन्य से सहयोग लिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय खोराडीह में नेमान कारपेट्स के सहयोग से जमीन पर बैठकर पढ़ने वाले 50 बच्चों को स्टूलयुक्त बैग वितरण किया गया। यह बैग आईआईटी कानपुर के इशान द्वारा निर्मित किया गया है, जिसे बच्चों द्वारा आवश्यकतानुसार स्कूल में बैठने, पुस्तक आदि रखने व स्कूल में आने-जाने के लिए पाठ्य सामग्री रखने के लिए आसानी से प्रयोग कर सकते हैं। इस स्कूल के बच्चे फर्श पर बैठ कर अध्ययन करते थे। बच्चों की इस परेशानी के मद्देनजर नेमान कारपेट्स व थानाध्यक्ष अहरौरा मनोज कुमार ठाकुर व प्रभारी निरीक्षक मड़िहान विजय शंकर सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय खोराडीह में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के 50 बच्चों को बांटे गये। स्टूल युक्त बैग पाकर बच्चों में काफी खुश नजर आए। इस दौरान इशान ने कहा कि इसे गांव गावं पहुंचाने की आवश्यकता है जिससे अधिक से अधिक बच्चों को लाभ मिल सके। बताया क आगे भी इस तरह के बैग का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें