फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाणसागर के पानी का करीब ढाई महीने तक करना पड़ेगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश सरकार के बीच हुए करार के तहत स्थानीय अदवा जलाशय को बाणसागर का पानी पहली अक्तूबर से 28 मई तक लगातार आठ महीने तक मिलेगा। इससे पहले जून से सितंबर तक दोनों जलाशयों में एकत्र पानी ही नहरों में छोड़ा जाएगा। बीते 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाणसागर परियोजना का लोकार्पण किया था। इसको लेकर किसान खुश हुए थे लेकिन उन्हें बाणसागर के पानी के लिए ढाई महीने इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

बाणसागर परियोजना खंड दस के अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर कुमार मंगलम ने बताया कि उत्तर प्रदेश तथा मध्यप्रदेश सरकार के बीच हुए करार के मुताबिक पहली अक्तूबर से 28 मई (आठ महीने) तक ही अदवा तथा मेजा जलाशय को बाणसागर का पानी मिलेगा। शेष चार माह जून से सितंबर तक दोनों जलाशयों में संग्रहित पानी ही नहरों में छोड़ा जाएगा। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में निर्मित बाणसागर जलाशय से जुड़े मिर्जापुर के मुड़पेली गांव में स्थित अदवा बैराज की पोषक नहरों से मिर्जापुर के 75309 हेक्टेयर तथा इलाहाबाद के 74823 हेक्टेयर को मिलाकर कुल 1,50,132 हेक्टेयर खेत की सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। बाणसागर परियोजना पर 3420, 24 करोड़ रुपये की लागत आई है। अदवा बैराज की पोषक नहरों से मिर्जापुर जिले के हलिया, लालगंज, नारायणपुर तथा इलाहाबाद जिले के कोरांव, मेजा तथा मांडा क्षेत्र को लाभ मिलेगा। इस सिंचाई परियोजना से कुल 170000 किसान लाभान्वित होंगे । इस बृहद सिंचाई परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए कुल 1173. 057 हेक्टेयर भूमि ली गई है।
बाणसागर पोषक नहर की क्षमता 1640 क्यूसेक पानी की है । पोषक नहर से पहली अक्तूबर से 28 मई तक अदवा बैराज को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद ज्वाइंट अदवा सुखरा जलाशय से सुखरा नहर प्रणाली और हलिया राजवाहा को पानी मिलेगा। अदवा जलाशय से ही मेजा जलाशय में पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें