फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के सामने शुक्रवार की भोर में डाउन लाइन पर ट्रैक पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। ट्रैक पर क्षतविक्षत शव पड़े रहने की सूचना किसी ने जिगना स्टेशन मास्टर को दी। जानकारी होने पर पहुंची जिगना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद मृतक की पहचान रामपुर हंसवार गांव निवासी आशा राम बिंद (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार आशाराम बिंद एक ईंट भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता था। गुरुवार की सुबह वह घर से ननिहाल शिवपुर जाने के लिए निकला था। ननिहाल में शाम को खाना खाने के बाद सोया था कि कब वहां से घर के लिए निकल पड़ा किसी को जानकारी नहीं हुई। आशंका जताई जा रही है कि भोर में लाइन पार करते समय डाउन लाइन पर आ रही किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। आशाराम के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें