फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ के कार्य बहिषकार को प्रधानों का मिला समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों के कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। ग्राम प्रधानों ने भी ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह प्रधानों साथ ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों के धरने में शामिल हुए। कहा कि सभी ग्राम प्रधान हर संभव आंदोलन में सहयोग करेंगे। धरने में ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि मांगें पूरा होने तक आंदोलन चलता रहेगा। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अक्षयवरनाथ यादव ने कहा कि संघ शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के स्थान पर स्नातक करने, सीसीसी के स्थान पर ओ लेवल कंप्यूटर योग्यता करने तथा वेतनमान 3200 से 20200 पे वेतन 2800 करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीधी भर्ती के सापेक्ष प्रोन्नति पद कम से कम 30 प्रतिशत सृजित कर समय से 10 वर्ष, 16 वर्ष, 26 वर्ष पर क्रमश: प्रोन्नति करने, प्रोन्नति पद का वेतनमान एसीपी अनुमन्यता में प्रदान किया जाए। पीयूष दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पंचायत सचिवों कि तीन सूत्रीय मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो सामूहिक अवकाश पर चलता रहेगा। अध्यक्षता ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के संरक्षक विनोद कुमार मिश्र और संचालन मुकेश मिश्रा ने किया। प्रधान अनिल यादव, हरिशचंद्र शुक्ल, राजेश गौतम, राम लाल मौर्य, ओम प्रकाश गौड़, सुरेश सोनकर, शशिमिलन यादव, साबिर अली, रामजतन बिंद ने कहा कि मांग पूरी किया जाए। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश मिश्रा, राजेश गौतम, तरूण कुमार, विनोद कुमार, विशेष सिंह, राजाराम, ग्राम पंचायत अधिकारी शोभारानी, श्वेता कुमारी, ओम प्रकाश सिंह, श्रीकृष्ण उपाध्याय, मनीष कुमार, धीरज यादव ने विचार व्यक्त किया।
ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों के कार्य बहिष्कार के चलते ब्लाक कार्यालयों में कामकाज ठप है। विकास कार्य, आईजीआरएस, पेजयल, कुटुंब रजिस्टर तथा जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने जैसे कार्यं नहीं हो रहे हैं। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें