मिर्जापुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में चल रहे छात्राओं के आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण शिविर में अब तक 12000 से अधिक छात्राएं प्रशिक्षित हो चुकी हैं। यह प्रशिक्षण पूरे सत्र तक चलेगा।
जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में छह से कक्षा आठ तक अध्ययनरत छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिले के 205 शारीरिक शिक्षा के अनुदेशकों को जिम्मेदारी दी गई है। वे अपने अपने ब्लॉक के विद्यालयों में कुल 28925 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगे। डीसी बालिका शिक्षा राजवैभव साहू ने बताया कि अब तक 12000 छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस प्रकार के प्रशिक्षण से उनका मस्तिष्क भी एकाग्र होगा इससे वह पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगी।