फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 12 घंटे में 12 मिमी बारिश, वासलीगंज में पांच घंटे कटी बिजली, 25 हजार लोग प्रभावित

विज्ञापन
बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़क पर हुआ जलभराव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंगलवार की देर रात 12 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदल दिया। देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को दोपहर तक होती रही। मौसम विभाग के अनुसार बीते 12 घंटे में जनपद में 12 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन

इससे तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। बारिश के कारण उपकेंद्र में खराबी आने से वासलीगंज क्षेत्र में पांच घंटे तक बिजली कटी रही। इससे 25 हजार लोग प्रभावित हुए।
रोडवेज परिसर में जलभराव, यात्री परेशान : बारिश के कारण रोडवेज परिसर में जलभराव हो गया। इससे यात्रियों को बस में चढ़ने के दौरान परेशानी हुई। वहीं, जिले की कई अन्य सड़कें कीचड़युक्त होने से राहगीर परेशान हुए। कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। रमईपट्टी तिराहा से अर्जुनपुर तक सड़क पर सबसे अधिक कीचड़ रहा। ई-रिक्शा में सवार यात्रियों की सांसे अटकी रहीं। धौरुपुर मार्ग भी सबसे अधिक क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी जलभराव होने से राहगीरों को गड्ढे का पता ही चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें