फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के धक्के से बोलेरो सवार 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के चील्ह-गोपीगंज मार्ग स्थित तिलठी गांव के पास रविवार की सुबह बोलेरो और मछली लदी पिकअप में भिड़ंत हो गई। इसमें पांच बच्चे सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों का मंडलीय अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के गोला बाजार थाना क्षेत्र स्थित ककरही गांव के लोग बोलेरो से विंध्याचल से मुंडन कराकर वापस घर जा रहे थे। इसी बीच तिलठी गांव के सामने हादसा हुआ। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों वाहनों से घायल लोगों को बाहर निकाला। बोलेरो सवार गुड्डी तिवारी, राकेश तिवारी, आदर्श शुक्ला, आदित्य त्रिपाठी, प्राची त्रिपाठी, श्रुति त्रिपाठी, सिंधू, गुड़िया निवासी ककरही थाना गोला बाजार जिला गोरखपुर व शमा शुक्ला, मनोज शुक्ला, अवनीश शुक्ला निवासी बड़हलगंज गोरखपुर और चालक मोहम्मद घायल हो गया। घायलों का स्थानीय चिकित्सक की मदद से प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को एंबुलेंस की मदद से मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद मौके पर वाहनों की कतार लग गई थी। घंटेभर बाद पुलिस ने जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें