फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल के खिलाफ रिश्वत का आरोप, ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। आवास लाभार्थियों व ग्राम प्रधान पति राजेश अग्रहरी ने शनिवार रात हलिया थाने पर लेखपाल के खिलाफ रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई।
विज्ञापन

तहरीर में ग्राम प्रधान नगीना देवी व लाभार्थियों ने आरोप लगाया है कि शासन ने गरीब भूमिहीन व्यक्तियों को आवास आवंटित किया है। ग्राम समाज की अकृषक भूमि पर लाभार्थी कोल आवास बना रहे हैं, पर एक लेखपाल एक आवास पर 10 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। इससे कोल आवास लाभार्थी रात दस बजे प्रधानपति राजेश अग्रहरी के साथ थाने पहुंचे। आवास लाभार्थी विजय शंकर कोल, बबलू कोल, महेश कोल, सूबे चंद, सागर कोल, इंद्रमणि कोल, चानिका कोल, जनक कोल, राम बालक कोल, प्रेम शंकर कोल, लल्लू कोल, बृजलाल कोल, गंगेश्वर कोल कार्रवाई की मांग की। अहुगी कलां लेखपाल संतोष कुमार शाही का कहना है कि ग्राम समाज की भूमि पर जबरन अतिक्रमण कर मकान बनाने पर रोक रहे थे। इसके चलते झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने भी हलिया थाने में तहरीर देकर ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें