मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षाओं में गुरुवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट की कंप्यूटर की परीक्षा रही। इसमें 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की ही पाली में हाईस्कूल की रंजन कला की परीक्षा थी। इसमें एक ही परीक्षार्थी था वह भी अनुपस्थित रहा।
सुबह की पाली में कम केंद्रों पर परीक्षा रही। इसकी वजह से आम तौर पर लोगों को जानकारी नहीं हो सकी। उड़ाका दल भी एकाध जगह पर ही गया लेकिन उसे कहीं से कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। दूसरी पाली में नागरिक शास्त्र की परीक्षा थी। उसमें भी कई अनुपस्थित रहे।