फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना प्रदर्शढ6न को सफल बनाए जाने का किया आवाह्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ग्राम प्रधान अपने अधिकारों को लेकर 24 सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डेन में धरना देंगे। भैदपुर नदिनी में शनिवार को हुई प्रधानों की बैठक में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील अखिल भारतीय प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा 73 वें संशोधन की मांग ग्राम प्रधानों द्वारा काफी दिनों से की जा रही है। उन्होंने संगठन के समस्त ब्लाक अध्यक्षो से अधिकाधिक ग्राम प्रधानों के साथ आयोजित धरना प्रदर्शन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए जाने का आवाह्न किया। बैठक के दौरान विकास खंड नरायनपुर के बीडीओ के उत्पीड़नात्मक व तानाशाह रवैए पर रोष प्रकट किया गया। कहा जिला प्रशासन को ज्ञापन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि 26 तक कोई कार्रवाई न हुई तो 27 सितंबर से समस्त विकास खंड मुख्यालयों पर काम रोको आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष सुरेश दुबे, बघेड़ाकला ग्राम प्रधान विजय पांडेय, बीजरकला राकेश पांडेय, गोबर्धन सिंह, साहब लाल, बलराम, पन्नालाल, धनेश्वर, रमेश, बजरंगबलि व सुजीत सिंह आदि ग्राम प्रधानगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें