फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर इंजीनियर्स संगठन ने किया सामूहिक उपवास

विज्ञापन
धरना देते अवर अभियंता
विज्ञापन
मिर्जापुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी के तत्वावधान में पिछले आठ दिनों से चल रहे ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को अवर और प्रोन्नत अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता वितरण मंडल के कार्यालय के सामने 24 घंटे का सामूहिक उपवास शुरू किया। इस दौरान विभागीय अनियमितता को खत्म कर विद्युत कर्मियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था और जीपीएफ का लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान आंदोलनकारी अवर अभियंताओं ने कहा कि विद्युत व्यवस्था के संचालन, विद्युत चोरी रोकने व उच्च गुणवत्ता युक्त 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने के लिए ऊर्जा निगमों में अवर अभियंता व अभियंता पदों पर आउटसोर्सिंग समाप्त कर स्थायी कर्मियों की नियुक्ति करने की मांग की। चेताया कि यदि समस्त मांगों के निराकरण पर ध्यान नहीं दिया गया तो ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के तहत आगामी 27 सितंबर को जनपद मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के समस्त अवर अभियंता, प्रोन्नत अभियंता मुख्य अभियंता वितरण के कार्यालय के समक्ष 48 घंटे का सामूहिक उपवास कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष विपिन पटेल ने किया तथा मुख्य अतिथि अंचल अध्यक्ष अवधेश मिश्रा रहे। इस दौरान अवधेश प्रसाद, संजीव भास्कर सहित मनोज यादव, पुष्पेंद्र प्रजापति, विनय बिंद, रितेश दिवाकर, चंद्रकांत मेहता, आलोक ओझा, राम सिंह, तेजू गौतम, देवशंकर साहू, विश्वनाथ यादव, राजेश मिश्र, विनोद प्रजापति, अंशुमान सिंह, दिव्येश सविता, शैलेष प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें