फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 1149 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती के लिए रविवार को जिले के 21 केंद्रो पर दो पालियों में परीक्षा हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 19344 अभ्यर्थियों में से 1149 ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 18195 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। उधर, अभ्यर्थियों का कहना था कि पहले दिन शनिवार को हुई परीक्षा की अपेक्षा दूसरे दिन रविवार को प्रश्नपत्र कठिन था। खास तौर से रीजनिंग ने उलझाए रखा।
विज्ञापन

परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि पहले दिन शनिवार की अपेक्षा दूसरे दिन रविवार को प्रश्न पत्र कठिन था। रीजनिंग ने दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों को उलझाए रखा। रीजनिंग के सवालों को हल करनेे में अधिक समय लगा। पुलिस अधिकारी दोनों पालियाें में केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जिले के 21 केंद्रों पर आयोजित पुलिस आरक्षी परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह साढ़े नौ बजे तक सभी अभ्यर्थियों को जांच के बाद कक्ष में भेजा गया। गेट पर मेटल डिटेक्टर आदि से जांच की गई। परीक्षा केंद्र आस-पास की दुकानों को बंद करा दिया गया था। पुलिस अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी एक-दूसरे से प्रश्नों और उसके उत्तर पर चर्चा करते दिखे। अभ्यर्थियों ने बताया कि पहले दिन शनिवार को हुई परीक्षा के प्रश्न सरल थे। रविवार का पेपर कुछ कठिन था। रीजनिंग से संबंधित 18 प्रश्न थे। जिसमें समय अधिक लगा। कई लोगों ने रीजनिंग के सवाल को छोड़ दिया। यूपी से संबंधित सवाल आए थे। दूसरी पाली में भी परीक्षा देने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों का भी यही कहना था। पहली पाली में 9672 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें 511 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 9672 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें 638 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 1149 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें