फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के उखदंड बिरोहिया गांव में बीते शुक्रवार को देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कचरा निवासी रामनरेश ने अपनी पुत्री बबिता (21) का विवाह 14 मार्च 2023 को मड़िहान थाना क्षेत्र के उखदंड बिरोहिया गांव निवासी नंदलाल के पुत्र सुनील से किया था। शुक्रवार की देर शाम को बबिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकाने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंचे। मृतका बबिता के पिता राम नरेश ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस पति व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष मड़िहान प्रदीप सिंह ने बताया कि विवाहिता के मौत मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति सुनील और ससुर नंदलाल पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें