फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों में कंबल वितरण कर विधायक ने ठंड से पहुंचाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। रामेश्वरम समाजसेवी संस्था के तत्वावधान में सोमवार को कंबल वितरण किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय डढ़िया में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायत से आए गरीबों को कंबल वितरण कर ठंड से राहत पहुंचाया।
विज्ञापन

कंबल वितरण को मड़िहान विधायक ने एक पुनीत कार्य बताया। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विधायक ने अपने विधान सभा क्षेत्र में 205 करोड़ की योजनाओं के स्वीकृत होने एवं उसके टेंडर होकर काम शुरू होने की बात कही। उन्होंने कहा कि बकहर नहर लाइनिंग आठ करोड़, बरही पूर्ण अहरौरा रोड पर 20 करोड़, पेयजल पर 101 करोड़, सिरसी पंप कैनाल पर 22 करोड़, डगमगपुर रोड पर 15 करोड़, धौहा पंप कैनाल पर 42 करोड़ रुपये से होने वाले कार्यों की स्वीकृत करा दिया गया है। कंबल वितरण के दौरान प्रबंधक रामेश्वर सिंह, राजेश सिंह, संतोष मौर्य, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें