फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड की ठंड से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यातायात विभाग में ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड की रविवार की शाम अचानक तबीयत होने से जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होमगार्डस को ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी भुवनचंद्र होमगार्डस विभाग पहाड़ी कंपनी में होमगार्ड था। इन दिनों उसकी ड्यूटी यातायात विभाग में लगाई गई थी। रविवार को वह नगर के एक स्थान पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान उसे ठंड महसूस हुई और कुछ देर बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें