फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 घर गिराए गए, 170 बीघे से हटा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हलिया, ड्रमंडगंज। कैमूर वन्यजीव अभयारण्य हलिया की ओर से किए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन हर्रा कंपाट नंबर पांच बड़ौही में जंगल में करीब 170 बीघा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वन भूमि पर निर्मित 105 पक्के मकान कच्चे मकान छप्पर तथा झुग्गी झोपड़ी ढहाए गए। ट्रैक्टर से बोई फसल भी नष्ट कर दी गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर 11 बजे से पांच बजे तक दो जेसीबी द्वारा अभियान चला। इतना ही नहीं पूर्व वन क्षेत्राधिकारी वीके पांडेय ने वर्ष 2013 नवंबर में इसी स्थल पर अपने दल बल के साथ अतिक्रमण हटाने गए थे। जिसमें अतिक्रमण कारियों ने पूर्व वन क्षेत्राधिकारी की रिवाल्वर छीन लिया और मारा पीटा जिसका मुकदमा हलिया थाने में पंजीकृत हैं। फोर्स को देखकर अपने मकान से सामान निकाल कर बाहर रख दिये थे। मौके पर डीएफओ ओपी सिंह एसडीएम लालगंज लल्लन राम सीओ नक्सल मड़िहान कृष्णप्रताप सिंह क्षेत्रीय वनाधिकरी भास्कर प्रसाद पांडेय थाना अध्यक्ष हलिया विनोद कुमार दुबे महिला पुलिस सहित पीएसी तथा वन विभाग की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें