फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खाद्य पदार्थों की जांच में लिए गए 11 नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों को देखते हुए खाद्य और औषधि सुरक्षा विभाग ने संदेह होने पर खाद्य पदार्थों की जांच कर नमूना लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को खाद्य पदार्थों के 11 नमूने लिए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. मंजुला सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसमें कछवां तिराहा के पास से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। इसी स्थान की अन्य तीन दुकानों से छेना की मिठाई का भी नमूना लिया गया। इसी प्रकार संडवा से बेसन का नमूना लिया गया। सरैया से बर्फी का और पतारकला से खोवा का नमूना लिया गया।
इसी प्रकार लालगंज से पेड़ा का नमूना लिया गया। डॉ. मंजुला सिंह ने बताया कि 14 अगस्त से 19 अगस्त तक खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य और औषधि सुरक्षा विभाग का सचल दल लगातार भ्रमण करता रहता है। भ्रमण के दौरान जांच और छापे मारने का काम किया जाता है। इस अवसर पर राजेश मौर्य, विवेक कुमार मौर्य, संदीप श्रीवास्तव, भइयालाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें