फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: थाना समाधान दिवस पर 18 थानों में आए 104 प्रार्थना पत्र, 16 का निस्तारण

विज्ञापन
मड़िहान थाने में समस्या सुनते मड़िहान थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 18 थानों में से 17 में से 104 प्रार्थना पत्र आए। इनमें मात्र 16 मामलों का निस्तारण हुआ। शेष 88 मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम रवाना की गई। शहर कोतवाली में कोई मामला नहीं आया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली में आठ में चार, कछवां थाना में छह में एक, जिगना थाना में 11 में चार, अदलहाट थाना में 10 में तीन और मड़िहान थाना में पांच में तीन मामलों का निस्तारण किया गया। राजगढ़ थाना में तीन में एक मामले का निस्तारण हुआ। विंध्याचल थाने में सात, देहात कोतवाली में नौ, चील्ह थाना में आठ, पड़री थाना में चार, लालगंज थाना में दो, हलिया थाने में तीन, संतनगर में नौ, ड्रमंडगंज में छह, चुनार थाना में तीन, जमालपुर में चार और अहरौरा में छह मामलों का निस्तारण नहीं हुआ। हलिया: नायब तहसीलदार राजू यादव और सहायक चकबंदी अधिकारी हरीश चंद की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव, चकबंदी निरीक्षक बृजेश सिंह, राजस्व निरीक्षक शिव कुमार चौबे, अशोक दुबे, प्रमोद सिंह और लेखपाल कृष्ण चंद्र मिश्र मौजूद रहे। चेतगंज: चील्ह थाना में थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने फरियादियों की फरियाद सुनी। इस अवसर पर उप निरीक्षक मनोज सिंह, प्रवीण यादव, आभा सिंह, सुभाष चंद्र, पंकज सिंह, वंदना शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें