फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास न बनवाने वाले से होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया विकास खंड के ग्राम पंचायत सिकटा व बंजारीकला में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण नहीं कराने वालों से वसूली की तैयारी की जा रही है। आवंटित आवास निर्माण में रुचि न लेने वाले पंद्रह लाभार्थियों को ग्राम विकास अधिकारी ने बुधवार को आवास शीघ्र बनवाने के लिए नोटिस जारी की।
विज्ञापन

हलिया विकास खंड के ग्राम पंचायत सिकटा में आठ लाभार्थी पन्नालाल, प्रभु, दयाराम, धनपत्ती, फूलरसिया, शारदा, कुसुम, बीरबल व ग्राम पंचायत बंजारीकला के मिश्री, तौलन, सुदामा, मोहन, पदमाकर सहित सात लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया गया था। आवास का पैसा आने के बाद आवास निर्माण में रुचि न लेने के कारण ग्राम विकास अधिकारी पीयूष दुुबे ने बुधवार को नोटिस जारी करते हुए लाभार्थियों को चेतावनी दिया कि अगर एक सप्ताह के अंदर आवास को पूर्ण नहीं किया गया तो आवास के रकम की वसूली की जाएगी। इस कार्यवाही से आवास निर्माण में रुचि न लेने वाले लाभार्थियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें