फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ सत्यापन में फेल हुआ चतुरिया गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के खुले में शौच मुक्त हो चुके गांवों और इसके तहत गांवों में बने शौचालयों का सत्यापन हो रहा है। मंगलवार को जनपद स्तरीय टीम के जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव और सुनील उपाध्याय ने विकास खंड छानबे के तीन गांवों का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान चतुरिया गांव खुले में शौच मुक्त में फेल हो गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान चतुरिया गांव में 200 घरों में से 177 में स्वच्छ भारत मिशन तथा 23 घरों में लाभार्थियों द्वारा स्वयं शौचालय बनवाया गया है। जिला समवन्यक विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा शौचालयों के निर्माण में रुचि नहीं लिया जा रहा है। परिषदीय विद्यालय में बालक और बालिकाओं के लिए अलग अलग शौचालय नहीं बना, जिस पर प्रधान और सचिव को शौचालय बनवाते हुए कर्मियों को दूर करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार छानबे ब्लॉक के खमरिया दमुआन के महोखर में 100 घरों में 76 एसबीएम और 24 लाभार्थियों द्वारा स्वयं बनवाया गया है। वहीं कोलाही राजस्व गांव के बजहा गांव में 45 घरों में से 31 एसबीएम और 14 स्वयं लाभार्थियों द्वारा बनवाया गया था। इन गांवों में लाभार्थियों द्वारा शौचालय का उपयोग किया जा रहा है। जिस पर टीम ने प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें