फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी सोनभद्र में विकास कार्यों का पर्यवेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सोनभद्र में हो रहे विकास कार्यों की निगरानी करेंगी ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता के साथ गति आ सके। केंद्र सरकार ने सोनभद्र में किये जा रहे विकास कार्यों की निगरानी करने का दायित्व सौंपा है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि देश के कुल 115 पिछड़े जिलों में उत्तर प्रदेश के 8 जिले शामिल किए गए हैं। यूपी के इन आठ पिछड़े जिलों की सूची में शामिल सोनभद्र के विकास कार्यों की निगरानी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। उत्तर प्रदेश के आठ पिछड़े जिलों में हो रहे विकास कार्यों को लेकर नौ अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सहित उत्तर प्रदेश से केंद्र सरकार में शामिल आठ केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के इन आठ जिलों में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति बनाई जाएगी। खुशहाल भारत के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए नीति आयोग ने देशभर में जल, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और विद्युत जैसी मूलभूत नागरिक सुविधाओं के अभाव की दृष्टि से पिछड़े ऐसे115 जिलों की सूची तैयार की है। इन जिलों में से उत्तर प्रदेश के आठ जिले क्रमश: चंदौली, श्रावस्ती, बहराइच, सोनभद्र, सोनभद्र, चित्रकूट्र बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, फतेहपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें