मिर्जापुर। केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग डा. थावरचंद्र गहलोत और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जिले के दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण का वितरण करेंगे। वितरण कार्यक्रम का आयोजन डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में 22 जुलाई को किया गया है। जिला दिव्यांगजन विकास अधिकारी दिव्या शुक्ला ने बताया कि दिव्यांगजन कार्यक्रम में शामिल होकर केंद्रीय मंत्री से उपकरण प्राप्त करें।
कार्यक्रम की तैयारियों के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के निर्देश पर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। कार्यक्रम में लगभग तीन हजार दिव्यांगों को सहायक उपकरण और अन्य सहायक सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। बारिश के मौसम में तीन हजार लोगों के लिए कार्यक्रम आयोजित करना जिला प्रशासन के लिए परीक्षा की तरह है। इसके लिए या तो खुले मैैदान में वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जाए या फिर किसी बड़े हॉ में कार्यक्रम आयोजित किया जाय। इसके लिए बैठक में काफी माथापच्ची के बाद डैफोडिल्स स्कूल के हाल का चयन किया गया। स्कूल के हॉल में लगभग एक हजार लोगों के बैठने की जगह है लेकिन हॉल के बाहर काफी बड़ा मैदान होने से यहां कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजक आशान्वित हैं। बैठक में जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे, सीडीओ प्रियंका निरंजन तथा रामकुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।