फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के लिए दान कर दी 10 बिस्वा जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। शिक्षा के लिए मन में ऐसा जज्बा उमड़ा कि गरीब परिवार की वृद्धा कर्मावती देवी ने अपनी तीन बीघा जमीन में से 10 विस्वा जमीन विद्यालय के लिए दान कर दी। बुधवार को पटेवर ग्राम सभा में बंदेइया मौजा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर की इस भूमि पर अतिरिक्त कक्ष एवं कार्यालय के लिए भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी राममिलन यादव ने नवनिर्मित विद्यालय भवन के लिए दान में मिली भूमि के भूमि पूजन के अवसर पर कहा कि अच्छे वातावरण से अच्छा विद्यार्थी और देश की निर्माण के लिए अच्छा नागरिक बन सकता है। भूमि पूजन के उपरांत शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान पहले से बने प्रोजेक्टर भवन, विज्ञान भवन, स्मार्ट कक्ष आदि भवनों का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कर्मावती देवी पत्नी शारदा प्रसाद तिवारी समेत सभी दानदाताओं को शाल देकर सम्मानित किया गया। कर्मावती देवी ने ही अपनी तीन बीघा जमीन में से 10 विस्वा जमीन इस विद्यालय के लिए दान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें