फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पशु प्रदर्शनी में छाए जोरावर और बलवान, लाखों की कमाई करने वाले सांड-भैंसे को देखने उमड़ी भीड़

Wed, 15 Oct 2025 05:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मोदीपुरम में किसान मेले के दौरान आयोजित पशु प्रदर्शनी में सांड जोरावर और भैंसा बलवान आकर्षण का केंद्र बने रहे। दोनों के सीमन से मालिक हर महीने लाखों रुपये कमाते हैं। दूसरे राज्यों से आए पशु पालकों ने भी प्रदर्शनी में अपने पशु दिखाए।

विज्ञापन
पशु मेला मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम स्थित  सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय किसान मेले की पशु प्रदर्शनी में इस बार सांड जोरावर और भैंसा बलवान चर्चा में रहे। दोनों को देखने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। इनकी कीमत और कमाई सुनकर लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मेरठ में सपा का नया समीकरण: 17 साल बाद गुर्जर नेता को जिलाध्यक्ष की कमान, कर्मवीर गुमी का जोरदार स्वागत

जोरावर की उम्र चार साल है और वजन करीब 16 क्विंटल। उसके सीमन से हर महीने लगभग चार लाख रुपये की कमाई होती है। सालभर में यह आंकड़ा 55 से 60 लाख रुपये तक पहुंच जाता है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के सुनरिया गांव निवासी पशुपालक नसीब ने बताया कि जोरावर संकर नस्ल के सीमन से तैयार गाय का बछड़ा है। यह होल्स्टीन फ्रीजियन संकर नस्ल का सांड है।

उन्होंने बताया कि जोरावर की मां भी रिकॉर्डधारी रही है और वह रोजाना 67 लीटर दूध देती है। इस प्रदर्शनी में हुई प्रतियोगिता में जोरावर को सांड श्रेणी में चैंपियन घोषित किया गया।

वहीं, भैंसा बलवान की बात करें तो वह पूर्व चैंपियन युवराज का बेटा है। बीबीनगर निवासी बलवान की कीमत करीब साढ़े सात करोड़ रुपये बताई जा रही है। उसकी उम्र छह साल है और सीमन के जरिए वह भी अपने मालिक को लाखों की आय दिलाता है।
विज्ञापन

मेले में हरियाणा, पंजाब, मुजफ्फरनगर, गुरुग्राम और अन्य जिलों से भी पशुपालक अपने पशु लेकर पहुंचे। किसान प्रदर्शनी में जोरावर और बलवान को देखने के लिए उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें