टीपी नगर क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक स्कूल आते-जाते उनकी नवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को परेशान करता है। 11 अक्तूबर को ट्यूशन से नहीं लाैटी।
आरोपी जबरन उनकी बेटी को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था और जब उसे पुलिस बुलाने की धमकी दी तो आरोपी पीड़िता की बेटी को लेकर पहुंचा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के डर से उनकी बेटी ने स्कूल और ट्यूशन जाना बंद कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनकी 10 वर्षीय बेटी कक्षा चार की छात्रा है। उनकी बेटी के साथ ही एक बच्ची और पढ़ाई करती है। बच्ची का एक रिश्तेदार उनकी बेटी को काफी समय से टॉफी-चॉकलेट देता था।
उन्होंने कई बार इसका विरोध भी किया। आरोप है की कुछ दिन पूर्व आरोपी ने दोबारा से उनकी बेटी को चॉकलेट दी तो पीड़िता ने विरोध किया। इस आरोपी ने उनके सिर में लोहे की रॉड मारकर हमला कर दिया। अब पीड़ित मां ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग ही है।
बच्चियों के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने पर तत्काल कीार्रवाई की जाएगी। - आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी