फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेड प्रमाण पत्र से बढ़ेगी उद्योग की गुणवत्ता : अंकित सिंघल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहकमपुर आईआईए भवन में बुधवार को एमएसएमई के लिए जीरो डिफेक्ट, जीरो इंफेक्ट (जेड) योजना की जानकारी दी गई। आईआईए चेयरमैन अंकित सिंघल ने जेड प्रमाण पत्र के लाभ के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रमाण पत्र के बाद उद्योग की गुणवत्ता बढ़ जाएगी। आने वाले 10 वर्ष के लिए जो प्लानिंग की जा रही है, उसमें लाभदायक होगा।
विज्ञापन

बैठक में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के उद्यमियों को गुणवत्ता प्रबंधन प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि एनडीईआई शरद दत्त ने गुणवत्ता प्रणाली, परिचालन क्षमा, प्रतिस्पर्धा बढ़ाने आदि विषय पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में गोल्ड और सिल्वर जेड प्रमाण पत्र के विषय में बताया गया। इस प्रमाण पत्र के बाद मिलने वाली सब्सिडी के विषय में भी जानकारी दी गई। एनडीईआई डिविजन के सहायक सलाहकार अंकुर त्यागी ने जेड सर्टिफिकेट सभी उद्यमियों को लेना चाहिए। बैठक में गौरव जैन, मनु रस्तौगी, राजेंद्र जैन, आशीष गोयल, राजीव अग्रवाल, स्पर्श मित्तल, सुमित शर्मा, प्रशांत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें