पाकिस्तान में आईएसआई से ट्रेनिंग लेकर जाहिद डेढ़ साल से सेना की गोपनीय जानकारियां भेज रहा था। क्या-क्या सूचनाएं चाहिए और वो कैसे मिलेंगी, ये जाहिद को आईएसआई ने ट्रेनिंग में सिखाया था।
मेरठ के अलावा अब जाहिद का मूवमेंट रोहतक व आगरा में भी होना था। यह सारी बातें जाहिद ने खुफिया विभाग को पूछताछ के दौरान बताईं। अब इस बात की जांच हो रही है कि रोहतक व आगरा में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई अपने जडे़ क्यों फैलाना चाहती थी। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी उलझी हुई हैं। बताया गया कि जाहिद रोहतक व आगरा कई बार जा चुका था। वहां की क्या-क्या सूचनाएं उसने भेजीं, यह बताने को जाहिद अभी तैयार नहीं है। जाहिद रिमांड पर कुछ बताएगा, इस पर सुरक्षा एजेंसियां की निगाहें टिकी हैं।
25 लोग संपर्क में
जाहिद की गतिविधियों पर इंटेलीजेंस की कई दिनों से निगाहें थीं। उसकी कॉल सुनने के बाद उसे दबोच लिया गया। जाहिद के संपर्क में मेरठ, बुलंदशहर, रोहतक और आगरा के करीब 25 लोग बताए गए। उनकी भी जांच की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/